फिल्मी गब्बर से भी ज्यादा खौफनाक है ये सरपंच, चैलेंज देकर कर रहा…

Untitled 3

नेशनल डेस्‍क। आप ने फिल्मी दुनिया के मशहूर डाकू गब्बर सिंह का आतंक तो सुना होगा जिसे सुनकर लोग अपने घरों से निकलना बंद कर देते थे. लेकिन वो सिर्फ फिल्मी कहानी थी. अगर किसी के साथ हकीकत में ऐसा हो तो वहां के लोगो का जीवन कैसा होगा. ऐसे ही आतंक के साये में जिंदगी गुजार रहे है सोनीपतके पिपली गांव ले लोग. जहां गांव के सरपंचरामनिवास का ख़ौफ़ इतना है कि लोगो ने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है और उनकी सुरक्षा के लिए 24 घण्टे गांव में पुलिस की तैनाती रहती है.

डरे सहम रहते है इस गांव के लोग

पिपली गांव में लोग डरे सहमे रहते है. उन्हें हर समय किसी बड़ी वारदात के होने का डर सताता रहता है. क्योंकि गांव के सरपंच ने ही लोगो की हत्या करने की कसम उठा ली है. वो सिर्फ इसलिए कि क्योंकि ग्रामीणों ने सरपंच रामनिवास से आरटीआई के तहत विकास कार्यो का ब्यौरा मांग लिया था. जिसके बाद सरपंच में ग्रामीणों की हत्या करने की कसम उठा ली.

सरपंच ने दो लोगों को गोलियां से भूना 


सरपंच ने सबसे पहले रामअवतार नाम के शख्स को गोली मार दी जो अभी भी मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है. इसके बाद सरपंच ने आशीष नाम के युवक को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच ने 15 दिनों में दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है और जल्द ही गांव में कई अन्य लोगो की हत्या करने की धमकी भी देकर गया है.

इसे भी पढ़ें-  भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत: 8 नेक्स्ट जनरेशन युद्धपोत के लिए 53,866 करोड़ का रक्षा समझौता, लाखों रोजगार होंगे पैदा

तीन लोगों की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है सरपंच

सरपंच रामनिवास ने पिछले 10 दिनों में एक युवक की हत्या कर दी है और दूसरा जिन्दगी के लिए मौत से लड़ रहा है. लेकिन इस सरपंच का आपराधिक रिकॉर्ड बहुत बड़ा है. इससे पहले भी गांव में एक महिला की हत्या और दो लोगो की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है.

सरपंच पर करीब 10 मुकद्दमें दर्ज

आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास के करीब 10 मुक़दम्मे दर्ज है. बावजूद इसके पुलिस इस सरपंच को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है. खरखौदा पुलिस थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमो का गठन किया जा चुका है और गांव में पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है.