फिर उठा रोहित वेमुला का मामला, पीयुष गोयल बोले-देश से माफी मांगे राहुल
नई दिल्ली। काफी समय से ठंडा पड़ा रोहित वेमुला का मुद्दा एक बार फिर गर्माया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। गोयल ने रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला द्वारा भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग पर लगाए आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ के स्तंभों पर गंदी राजनीति करने के लिए माफी मांगे।
पीयूष गोयल ने आगे कहा कि, ‘मैं रोहित वेमुला की मां का बयान पढ़ने के बाद बेहद चिंतित हूं। कुछ विपक्षी दल इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनीति करना कब तक जारी रखेंगे? परिवार वित्तीय रूप से मजबूत नहीं है और एक तनावग्रस्त मां को राजनीतिक उद्देश्यों के चलते पैसों का झूठा आश्वासन दिया गया और दुर्भाग्य की बात है कि उसे पूरा भी नहीं किया गया।’
उन्होंने कहा कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने उन्हें (रोहित वेमुला के परिवार) 20 लाख रुपये देने के झूठा वादा किया और उनसे अपनी रैलियों को संबोधित करने और दुर्भाग्यपूर्ण घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए कहा और फिर वह वादा पूरा नहीं किया। यह निंदाजनक है।
गोयल आगे बाले कि मुझे यह भी जानकारी मिली है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बयान दिलवाने के लिए रोहित के परिवार को स्टेज पर ले गए। इस बात का खुलासा होना चाहिए कि इसके पीछे उद्देश्य क्या था और क्या ऑफर किया गया था। राहुल गांधी झूठ के दम पर गंदी राजनीति करने के लिए माफी मांगे।
बता दें कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र स्वर्गीय रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि लीग के नेताओं ने रोहित की मौत के बाद उन्हें किया था कि वे उन्हें रहने के लिए घर देंगे। उन्होंने 20 लाख रुपये देने का वादा किया था। लेकिन रोहित की मौत के दो साल होने के बाद भी उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है। राधिका ने बताया कि रोहित ने हॉस्टल के कमरे में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पीयुष गोयल के बयान के बायन राधिका वेमुला ने कहा कि यह सही है कि उन्हें पैसे नहीं मिले लेकिन इसके लिए उन्होंने पीएम के खिलाफ बयान नहीं दिया।

