फतेहपुर में बड़ा हादसा टला, कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, मचा हड़कंप

yashbharat news

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बड़ा हादसा टल गया। फतेहपुर में कोयला लादकर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

घटना थरियांव क्षेत्र के फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन की है। आनन-फानन में फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया। इसके बाद रेलवे समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मालगाड़ी में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची हस्वा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, जिसके बाद रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें-  11/11/2026 Jammu Kashmir Kulgam mein aatanki hamla: सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला, CRPF के जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी