पौने 3 करोड़ की लागत से बनने वाले सर्व सुविधायुक्त होंगे खरखरी एवं निवार के स्कूल भवन

IMG 20180920 WA0007

कटनी। कटनी मुड़वारा विधान सभा निवार में 1 करोड़ एवं खरखरी में 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाली स्कूल बिल्डिंग निर्माण का भूमि पूजन विधायक संदीप जायसवाल की उपस्थिति में क्षेत्र के वरिष्ठजनों के द्वारा किया गया। विधायक श्री जायसवाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

इन भवन में बच्चों की पढ़ाई हेतु 25 × 25 के 6 से 8 बड़े हॉल, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, प्राचार्य एवं स्टाफ कक्ष, बालक एवं बालिकाओं के अलग अलग प्रसाधन कक्ष सहित कई अन्य सुविधाएं रहेंगी ।

अभी तक मुड़वारा विधानसभा में कुल लगभग 6 करोड़ की लागत से 10 शाला भवनों का निर्माण पूर्ण होकर लोकार्पण हो चुका है एवं लगभग 3 करोड़ की की लागत से 3 शाला भवनों का निर्माण आरम्भ हो गया है ।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष रामू साहू, भाजपा नेता शैलेंद्र जैन, महामंत्री विजय दुबे,उपाध्यक्ष कौशल दुबे, संदीप दुबे, रमाकांत गौतम, मनोज तिवारी, सुधीर पांडे,अखिल पांडे, विकास रजक, स्थानीय सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य , राजकुमार मिश्रा मनोज शुक्ला मंटू चौबे, ब्रजनंदन पटेल, राजा दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, भाजपा वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनों सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही ।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो की मौत, कई घायल