Monday, May 11, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

पैसों के लालच ने पटवारी को पहुंचाया जेल, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

टीकमगढ़: रिश्वतखोरी का लालच सरकारी अधिकारी कर्मचारियों से छूट नहीं रहा है। प्रदेश में लगातार लोकायुक्त के शिकंजे में ऐसे कर्मी रंगेहाथों पकड़ा रहे हैं, बावजूद इसके कर्मचारी रिश्वत का मोह छोड़ने को तैयार नही। अब प्रदेश के टीकमगढ़ में एक पटवारी को किसान से रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक लिधौरा तहसील के आरआई कार्यालय में लोकायुक्त पुलिस छापामार करवाई करते हुए पटवारी कन्हैयालाल राजपूत को चार हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लिधौरा तहसील के जेवर हल्का में पदस्थ पटवारी कन्हैयालाल राजपूत ने जमीन की तरमीम कराने की एवज में जेवर निवासी रामचरण गुप्ता से 6 हजार की रिश्वत की डिमांड की थी।

किसान ने दो हजार रुपए दो दिन पहले ही पटवारी को दे भी दिए थे, बाकी चार हजार बाद में देना तय हुआ था। जिसके बाद उन्होंने सागर लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी।पटवारी के खिलाफ शिकायत की तस्दीक के बाद सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने लिधौरा तहसील के आरआई कार्यालय में छापा मारा और जेवर हल्का में पदस्थ पटवारी कन्हैयालाल राजपूत को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply