Sunday, May 17, 2026
Latest:
Sports

खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव होता रहा तो PM आवास के सामने करुंगी सुसाइड: सुवर्णा

खेल डेस्क। अंतरराष्‍ट्रीय पैरा एथलीट सुवर्णा राज को राष्ट्रीय चैंपियनशिप से बाहर करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सुवर्णा राज का कहना है कि अगर खिलाड़ियों के साथ इस तरह का बर्ताव होता रहा तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के सामने आत्महत्या कर लेंगी.सुवर्णा का आरोप है कि भारतीय पैरा ओलम्पिक कमेटी के अधिकारियों ने उन्हें जानबूझ कर खेलने नहीं दिया क्योंकि उन्होंने बदइंतज़ामी को लेकर आवाज़ उठाई थी. सुवर्णा का कहना है कि वह चुप नहीं बैठेगी, जिस तरह का व्यवहार उनके साथ किया गया है, वो इसके लिए आवाज उठाएंगी.

सुवर्णा ने बताया कि वह दिल्ली से 18वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप गेम्स में हिस्सा लेने के लिए पंचकूला पहुंची थी, लेकिन जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है, वहां के शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं थी. इस पर सुवर्णा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया जिस पर एसोसिएशन चैंपियनशिप से बाहर का रास्ता दिखा दिया.सुवर्णा ने भारतीय पैरा ओलम्पिक कमेटी पर आरोप लगाते हुए कहा वो बिना अपने इवेंट खेले घर वापस जाने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द इस मामले को लेकर मुलाकात करेंगी और पीएम को बताएंगी कि उनसे कीड़े मकोड़े की तरह व्यवहार किया जाता है.स्वर्णा ने कहा कि हद तो तब हो गई जब अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई तो सम्बन्धित अधिकारियों का कहना था कि आप डिस्‍कस खेल लो जबकि मेरा इवेंट जेवेेलिन है. आयोजकों का यहां तक कहना था कि आप को खिला देते हैं, लेकिन आपको मेडल नहीं देंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply