Thursday, May 21, 2026
Latest:
jabalpur

पैदल जा रहे अधेड़ को बाइक चालक ने टक्कर मारी:उपचार के दौरान मौत

जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात कटंगी थाना के अंतर्गत कुसली ग्राम के पास किसी अज्ञात बाइक चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक 50 वर्षीय अधेड़ को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया उक्त सड़क दुर्घटना उस समय घटित हुई जब मृतक अपने साले के साथ कुसली ग्राम से पैदल मुर्रई जा रहा था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार समीपी ग्राम मुर्रई निवासी 50 वर्षीय इंद्र कुमार राजपूत पिता फूल सिंह अपने साले मिलन राजपूत के साथ कुसली ग्राम हुआ था जब वह रात 7 बजे के लगभग कुसली से अपने गांव मुर्रई वापस जा रहा था इसी दौरान एक पुलिया के पास से पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने वाहन को लहराते हुये चलाया तो मिलन राजपूत तो बच गया किन्तु इंद्र कुमार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसके सिर एवं शरीर के अन्य अगों में गंभीर रूप से चोटें आई इस दुर्घटना की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वह मदद के लिये आगेंं आये और मौके पर पहुंच कर घायल इंद्र कुमार राजपूत को एक निजी वाहन की मदद से उसे उपचार के लिये जबलपुर लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सको के अधिक प्रयास के बाद भी उसकी मौत हो गई। पीडि़तो ंकी रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply