पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती, लगातार 11वें दिन घटे दाम

mcms 24

बिजनेस डेस्कः तेल कंपनियों ने पैट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार 11वें दिन कटौती की है। दिल्‍ली में आज पैट्रोल की कीमतें 40 पैसे और डीजल की कीमतें 30 पैसे घटी है। दिल्ली में आज पैट्रोल 77.02 और डीजल 68.28 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
Yashbharat

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी दिल्ली में पैट्रोल का दाम 77.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता की बात करें तो वहां अब दाम 79.68 रुपए, मुंबई में 84.84 रुपए और चेन्नई में 79.95 रुपए हो गया है।
Yashbharat
डीजल के दाम
डीजल की बात करें दिल्ली में इसका दाम 68.28 रुपए हो गया है। अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में डीजल का भाव 70.83 रुपए, मुंबई में 72.70 रुपए और चेन्नई में 72.08 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
Yashbharat
पंजाब में पैट्रोल की कीमतें
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 82.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 82.79 रुपए, लुधियाना में 82.54 रुपए और पटियाला में 82.50 रुपए के दाम पर बिक रहा है।

इसे भी पढ़ें-  Jabalpur News Today Live (26 November 2026): Jabalpur ki Taza Khabrein aur Breaking News

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श