पूर्व मंत्री और भाजपा नेता केएल अग्रवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

images 62

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा नेताओं का अपनी पार्टी छोड़कर दूसरे दल में जाने का सिलसिला जारी है।

गुरुवार को भाजपा नेता और पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ ने उन्हें सदस्यता दिलवाई। कमल नाथ ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस का झंडा प्रदेश में फिर लहराएगा।

आने वाला उपचुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य है, सत्ता में आने पर हम पूरा कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिकाऊ माल अपने साथ ले गए हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के लिए यह सौदेबाजी हुई है।

Updating…

इसे भी पढ़ें-  शरद पूर्णिमा पर असाटी समाज ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल,जिला चिकित्सालय में मरीजों को खिचड़ी व फल वितरित, कटनी कल्याण केंद्र की टीम का किया सम्मान