कटनी। पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों तथा कटनी और विजयराघवगढ़ क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से संदेश साझा करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

श्री पाठक ने अपने संदेश की शुरुआत भगवान श्रीराम की स्तुति “श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं, नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणं” से की।
उन्होंने लिखा कि अधर्म पर धर्म की विजय के उत्सव विजयादशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हर हृदय में सद्भाव, हर घर में सुख-समृद्धि और हर जीवन में मंगल का प्रकाश लेकर आए।












