राष्ट्रीय

पूर्णिया में सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल

नई दिल्‍ली। बिहार के अररिया में सड़क हादसे में रविवार देर रात 4 लोगों की मौत हो गई. घटना फारबिसगंज-नरपतगंज फोरलेन रोड पर चकरदाह के समीप की है. इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. ये सभी अररिया के चनारदेई से प्रतापगंज के सुखानागर जा रहे थे. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक सूमो के पंचर टायर को बदलने के दौरान फारबिसगंज की ओर से आ रही यात्री बस ने सभी को रौंद डाला. 4 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक में एक भागलपुर के और बाकी सुपौल के प्रतापगंज के रहने वाले हैं.

Leave a Reply

Back to top button