पुलिस पर हुए हमलें का मामला अब ठण्डें बस्तें में
जबलपुर संवाददाता। संजीवनी नगर में जुआं फ ड़ कार्यवाही के दौरान पुलिस कर्मियों पर हुए हमलें का विवाद अब शांत पड़ गया है। मामले में किसी पर भी मामला दर्ज नहीं किया गया है पुलिस और युवाओं के बीच हुई झूमा झटकी व तोडफ़ ोड़ के मामलें की खबर पुलिस कप्तान को भी लगी थी जिस पर एस पी अमित सिंह ने वीडियों में दिख रहे युवाओं को चिन्हित कर कार्यवाही के आदेश दिए थे।
ये था मामला
पुलिस को मुखबिर से संजीवनी नगर स्थित दुर्गा पण्डाल में जुंआ फ ड़ की जानकारी लगी थी जिस पर पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर युवाओं ने हमला कर दिया था और पुलिस कर्मियों की लाठियां छीनकर उनकी पिटाई कर पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की गई थी।

