Saturday, May 16, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha Elections

पुरी में प्रचार: वोटरों को रिझाने के लिए संबित पात्रा गाने लगे गाना

न्‍यूज डेस्‍क। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इस बार ओडिशा की लड़ाई भी दिलचस्प नजर आ रही है। भाजपा यहां बीजू जनता दल को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। पुरी से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा वोटरों को अपने पाले में करने के लिए नए नए प्रयोग कर रहे हैं।

टीवी पर भाजपा की तरफ से बहस करते दिखने वाले संबित पात्रा प्रचार के दौरान गायकी भी करते दिखे। शुक्रवार शाम को उन्होंने पुरी में रहने वाले तेलुगू वोटरों के लिए गाना गाया। संबित पात्रा ने तू मिले दिल खिले….गाने को पहले तेलुगू फिर हिंदी में गाकर सुनाया।

पात्रा ने खुद इसका वीडियो भी ट्वीटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- प्रचार के दौरान मैंने उनकी मांग पर एक प्रसिद्ध तेलुगू गाना गाया। गाने को सुनकर भीड़ खुश हो गई। विश्वास नहीं होता? इसे जरूर देंखें। मेरे तेलुगू भाइयों को ढेर सारा प्यार।

संबित के इस विडियो को अब तक 43 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 2 हजार लोगों ने इसे रिट्वीट और आठ हजार लोगों ने लाइक किया है।

बता दें कि पात्रा इन दिनों पुरी में जमकर प्रचार कर रहे हैं। वह घर घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। गरीबों के घर जाकर भोजन भी करवा रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने कई बार इसे शेयर भी किया है।

पुरी से पहले पीएम मोदी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन भाजपा ने इस सीट से संबित पात्रा को उम्मीदवार घोषित कर चौंकाया। पुरी सीट पर तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा। यहां से बीजू जनता दल ने पिनाकी मिश्रा और कांग्रेस ने सत्यप्रकाश नायक को टिकट दिया है। ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। 2014 में बीजद ने 20 और भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply