Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

पीताम्बर के पदभार ग्रहण समारोह में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष: कटनी के विकास में व्यवस्थित भूमिका निभाएगा KDA

नवनियुक्त विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीताम्बर के पदभार ग्रहण समारोह में BJP अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि कटनी के विकास में व्यवस्थित भूमिका निभाएगा विकास प्राधिकरण। कटनी विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा रहे। प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर पूजन कर पदभार ग्रहण किया। जिसके बाद स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें नव नियुक्त अध्यक्ष टोपनानी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं सहित शहर के सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केडीए कटनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मिलकर नगर विकास में सहभागी बनेंगे।

विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा पार्टी ने कार्यकर्ता का सम्मान किया है और निश्चित ही इसका लाभ शहर को मिलेगा।

विधायक संदीप जायसवाल ने भी मिलकर विकास करने की बात कही। कार्यक्रम को बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी, महापौर प्रीति संजीव सूरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर अवि प्रसाद, एसपी अभिजीत रंजन, रामरतन पायल, पूर्व विधायक अलका जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को लाभ का वितरण भी किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम