katniLatestराष्ट्रीय

पीतांबर टोपनानी को कल मिलेगी आधिकारिक रूप से KDA की कमान, कैबिनेट मंत्री का दर्जा, सांसद VD शर्मा की उपस्थिति में पदभार ग्रहण समारोह

KDA कटनी में विकास प्राधिकरण एक बार फिर से नऐ अध्यक्ष के नेतृत्व में सक्रिय होगा। नव नियुक्त अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी कल आधिकारिक रूप से कटनी विकास प्राधिकरण की कमान संभालेंगे। मतलब कल से श्री टोपनानी को न सिर्फ केडीए के अधिकार प्राप्त होंगे वरन उन्हे केबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा भी प्राप्त होगा। इस समारोह में क्षेत्रीय सांसद तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इनके साथ विधायक संजय पाठक, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी बतौर अतिथि शिकरत करेंगे। यह कार्यक्रम केडीए के कार्यालय में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि पीतांबर टोपनानी को अध्यक्ष घोषित हुए लगभग एक माह का समय हो चुका है लेकिन अभी तक उनका पदभार ग्रहण नहीं हो सका था।
केडीए के जरिए शहर में विकास की नई संभावनाओं को पंख लगेंगे। कटनी में प्राधिकरण में बीते 12 सालों में 13 अध्यक्ष बने हैं लेकिन इनमें सिर्फ दो ही अध्यक्ष ऐसे थे जो जनता के बीच से बनाए गए थे। इससे पहले धु्रवप्रताप सिंह के पास अध्यक्ष की कमान थी। आपको बता दें कि श्री टोपनानी काफी सहज सरल तथा विकास की सोच रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। फिलहाल वह भाजपा के शहडोल प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्व में हैं। पहली बार उन्हें महत्वपूर्ण सरकारी दायित्व मिला है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार कटनी विकास प्राधिकरण जिस उद्देश्य से गठित हुआ था उसे निभाने में सफल रहेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम