Latestअंतराष्ट्रीय

पीएम मोदी के विदेश दौरे पर साथ रहती है ये महिला!

नई दिल्‍ली। जब कभी पीएम मोदी किसी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो उनके साथ एक महिला जरूर नजर आती हैं। मोदी के उस महिला की तस्वीरे सोशल मीडिया पर नजर आती हैं, जिसे देखकर लोग यही सोचते हैं कि आखिर ये महिला है कौन।मोदी ही नहीं यह महिला बराक ओबामा, जस्टिन ट्रूडो, इंदिरा नूरी जैसे वीवीआईपी के साथ नजर आती है। इस महिला का नाम गुरदीप कौर चावला है। अमेरिका में रहने वाली गुरदीर कौर चावला अमेरिकन ट्रांसलेटर एसोसिएशन की सदस्य है। वे इंटरप्रिटेशन, ट्रांसलेशन समेत संघीय मामलों और सुपीरियर कोर्ट की भाषा की सफल ट्रांसलेटर हैं।

जब कभी पीएम मोदी किसी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो गुरदीप कौर चावला हमेशा उनके साथ उनकी अनुवादक बनकर जाती हैं। गुरदीप कौर चावला, मोदी के साथ कई बार नजर आई हैं। पीएम मोदी के हिंदी में भाषण देने के बाद गुरदीप कौर चावला उनका अंग्रेजी में अनुवाद करती हैं जिससे कि वर्ल्ड लीडर उनका भाषण समझ पाएं। गुरदीप इस काम में इतनी माहिर हैं कि वह भाषण पर बिना नजर मारे ही बखूबी से ट्रांसलेट कर लेती हैं।

 

2010 में गुरमीत कौर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ इंटरप्रिटेटर बनकर इंडिया आई थीं। वैसे साल 1990 में गुरदीप कौर को संसद भवन में अनुवादक की पोस्ट के लिए सिलेक्ट किया गया था। लेकिन साल 1996 में नौकरी छोड़कर पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं थी।

mmmm(1)

गुरदीप 2014 में मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में आयोजित मोदी के कार्यक्रम में भी शामिल हुई थी और वहां अनुवाद का काम किया था। वहां से वे मोदी के साथ डीसी वॉशिंगटन गईं, जहां मोदी और ओबामा के बीच उन्होंने इंटरप्रिटेटर का काम किया था। उन्हें 28 सालों का इस क्षेत्र में अनुभव है।

Leave a Reply

Back to top button