जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है। नक्सली जंग हार चुके हैं और हारने वाली लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका प्रभाव अब 135 जिलों से घटकर 90 जिलों में रह गया है। लेकिन वे ज्यादा सक्रिय सिर्फ 10 जिलों में रह गए हैं।
यह बोले नेता
पत्र सामने आने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि मोदी विरोध के नाम पर नक्सलियों का सहयोग लेने वाले शेर की सवारी कर रहे हैं। वे हिंसा के सहारे न सिर्फ सरकार बल्कि पूरी संवैधानिक प्रणाली को ध्वस्त करना चाहते हैं।
वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले की राजनीति से ऊपर उठकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस को आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद कतई कबूल नहीं है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले कि पीएम मोदी की हत्या की साजिश पर कांग्रेस को राजनीति बंद करनी चाहिए। देश की जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है, उनको कुछ नहीं होगा।
यह हुआ था खुलासा
दरअसल, शुक्रवार को माओवादियों की एक चिट्ठी सामने आई जिसमें राजीव गांधी की हत्या जैसी एक और साजिश रचने का प्लान सामने आया। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार रोना विल्सन के घर से बरामद एक पत्र से पता चलता है कि माओवादी राजीव गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रच रहे थे।
पुलिस के अनुसार, इस पत्र में कहा गया है कि मोदी को किसी रोड शो के दौरान निशाना बनाया जा सकता है। यह पत्र किसी कामरेड प्रकाश को संबोधित है। पत्र भेजने वाले ने अपना परिचय “आर” के रूप में दिया है। इसमें उसने एम-4 राइफल और चार लाख राउंड गोलियां खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपये की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि हिंदू फासीवाद को हराना हमारा मुख्य एजेंडा रहा है। संगठन में कई नेताओं ने जोरदार तरीके से यह मुद्दा उठाया है। मोदी के नेतृत्व में फासीवादी ताकतें आगे बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते आदिवासियों का जीना मुहाल हो गया है। बिहार और पश्चिम बंगाल में करारी हार मिलने के बावजूद मोदी 15 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार बनवाने में कामयाब रहे हैं। यदि यह सब जारी रहा, तो पार्टी को हर मोर्चे पर बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ जाएगा।
कामरेड प्रकाश और कुछ अन्य वरिष्ठ कामरेडों ने मोदी राज खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है। हम राजीव गांधी की तर्ज पर कुछ करने की सोच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 21 मई, 1991 को चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे ने आत्मघाती हमला कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।
पत्र में कहा गया है कि यदि ऐसा होता है, तो यह आत्मघाती हमले जैसा लगेगा। हालांकि, बहुत ज्यादा संभव है कि हमें सफलता नहीं मिले। लेकिन, हमें लगता है कि पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति को हमारे प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। रोड शो के दौरान मोदी को निशाना बनाना प्रभावी रणनीति हो सकती है। हम सब का सामूहिक रूप से मानना है कि पार्टी सभी बलिदानों से ऊपर है।
-
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को स्लीमनाबाद में आयोजित होगा शिविर, स्लीमनाबाद क्लस्टर की 12 पंचायतों और कौडिया क्लस्टर की 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण -
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026: मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर सबसे अमीर बने गौतम अदाणी, 9.23 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत -
नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल, कलेक्ट्रेट सभागार में लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ -
नगर निगम आयुक्त की लग्जरी कार जाम में न फंसे इसलिए केवल कचहरी चौक और उसके आसपास ड्यूटी बजा रहा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता, फुटपाथ पर सब्जी करने वाले गरीब कारोबारियों को कर रहा परेशान -
सागर सांसद लता वानखेड़े ने सागर एवं आस-पास के क्षेत्र में रेलवे के विकास को गति देने के उद्देश्य से महाप्रबंधक के साथ की समीक्षा बैठक -
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज -
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनशाइन एकेडमी में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया” -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे कटनी को 3 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का 25 सितंबर को भोपाल से होगा शुभारंभ -
पूर्वोत्तर में बीजेपी का बड़ा धमाका: मेघालय में क्षेत्रीय दल UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला सियासी गणित -
मीराबाई चानू एशियन गेम्स 2026: 49kg वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, जानिए क्यों खास है यह जीत -
बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज -
आपके खाते में आतंकियों के 7 करोड़ हैं…” – भोपाल की महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹35 लाख की ठगी -
Bank Strike Alert: अगले हफ्ते लगातार 5 दिन ठप रह सकता है बैंकों में काम, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर -
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामला: 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित, प्रोफेसर छुट्टी पर भेजे गए -
होटल कदम ट्री में हनीट्रैप का भंडाफोड़: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाली युवती 2.50 लाख कैश लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
