Tuesday, May 19, 2026
Latest:
katni

पिता ने डांटा तो पुत्री ने लगाई खदान में छलांग

कटनी। पिता के द्धारा दिन-रात मोबाइल चलाने से मना करना एक 19 वर्षीय पुत्री को इतना बुरा लगा कि उसने मकान के समीप ही स्थित एक खदान में कूदकर मौत को गले लगा लिया।

डूबने से हुई मौत, मानसरोवर कालोनी में घटना

घटना बीते मंगलवार की दोपहर माधवनगर थाना अंतर्गत मानसरोवर कॉलोनी में घटित हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इस संबंध में माधवनगर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि मानसरोवर कालोनी निवासी अनवर हुसैन की 19 वर्षीय पुत्री अमीना दिन-रात मोबाइल फोन में व्यस्त रहती थी।

उसकी मोबाइल की लत देखकर पिता अनवर हुसैन परेशान रहता था तथा अक्सर अमीना को मोबाइल से दूर रहने की सहाल देते हुए डांट फटकार लगा देता था। बताया जाता है कि कल मंगलवार की दोपहर भी पिता अनवर ने अमीना को मोबाइल चलाते देखा तो उसे एक बार फिर डांट फटकार लगा दी। पिता की डांट फटकार के बाद गुस्से में आई अमीना ने मकान के समीप ही खदान में छंलाग लगा दी। बताया जाता है कि अमीना के खदान में छंलाग लगाते ही शोरशराबा हुआ तो लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन जब तक अमीना को खदान से बाहर निकाला जाता तब तक खदान के गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकि थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां परीक्षण के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी श्री सिंह के मुताबिक मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply