Wednesday, May 20, 2026
Latest:
jabalpur

पिज्जा खाना पड़ा महंगा 6 पहुंचे अस्पताल

जबलपुर, मुनप्र। रामपुर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों को बीती रात पिज्जा खाना काफी महंगा साबित हुआ। पिज्जा खाने के करीब एक डेढ़ घंटे बाद सदस्यों को उल्टियां होने लगीं चक्कर आने लगे और हालत बिगडऩे लगी। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर प्रयास किए लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो सभी को ले जाकर सुविधा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां अब उनकी हालत पहले से बेहतर बतायी जा रही है। यह मामला फुडपायजिनिंग का बताया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीडि़त के डी ठाकुर ने बताया कि बीती रात बच्चों ने पिज्जा खाने की जिद की जिसके चलते वे पूरे परिवार के लिए ही रसल चौक स्थित पिज्जा हट से पिज्जा खरीदकर घर ले आये रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के सभी सदस्यों ने हंसी खुशी पिज्जा खाया और अपने अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। लेकिन एक डेढ़ घंटे बाद परिवार के सदस्यों को बैचेनी के साथ ही उल्टियां और चक्कर आने लगे। एक के बाद एक जब परिवार के सभी सदस्यों केडी ठाकुर, उनकी पत्नी पूनम ठाकुर, स्वरा ठाकुर, और इशिता गुप्ता तथा पायल गुप्ता सभी की स्थिति एक सी हो गयी। जिसके बाद केडी ठाकुर ने बगैर किसी हीलाहवाली के तड़के पांच बजे सभी को सुविधा अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार भी बताया जा रहा है। श्री ठाकुर का कहना है कि पिज्जा में ही कोई ऐसी वस्तु पड़ी होगी जिसने अपना असर दिखाया और यह स्थिति निर्मित हुई। घटना से आसपास के लोगों भी अस्पताल पहुंच गये थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply