Latest
पालतू कुत्तों का भी लाइसेंस बनेगा, नहीं तो चालान

नई दिल्ली। भारत तेजी से बदल रहा है। जनता भी स्वीकार कर रही है। नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के बाद अब नया नियम जारी हुआ है। पालतू जानवरों के लिए भी लाइसेंस लेना होगा। यदि आपके साथ कुत्ता टहलता मिला और उसके गले में लाइसेंस लटका ना मिला तो आपका चालान हो जाएगा। यह लाइसेंस कुत्ते के गले में लटका रहेगा।
लाइसेंस फीस 5000 रुपए
इतना ही नहीं लाइसेंस लेने के बाद अगर आपका कुत्ता सड़क या पार्क में गंदगी फैलाता हुआ पकड़ा गया तो उसके मालिक पर ही 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और नहीं देने पर कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि यह नियम आज की स्थिति में केवल गाजियाबाद के लिए है लेकिन सब जानते हैं कि जनता पर जुर्माना लगाने वाले नियम पूरे देश में तेजी से लागू किए जाते हैं।








