jabalpur

पाक से आई थी बंदूकें, मेड इन बांग्लादेशी नकली नोट

चुनाव पूर्व ओमती पुलिस ने पकड़े नकली नोटों के तीन सौदागर
जबलपुर,नगर प्रतिनिधि। ओमती पुलिस ने नकली नोटों के तीन सौदागरों को हिरासत में लिया है जो बांग्लादेश के रास्ते नकली नोटों की खेप शहर में लाकर खपाने का काम कर रहे थे। ये जानकारी आज ओमती पुलिस ने एक पत्रकारवार्ता में दी। थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में से दो आरोपी रीवा निवासी कौशल उपाध्याय और संतोष पाटिल है जो शहर आकर अपनी ससुराल में रुककर नकली नोटों को खपाने का काम किया करते थे, तीसरा आरोपी जबलपुर निवासी सचिन चक्रवर्ती है। तीनों बांग्लादेश के रास्ते लाए गए दो हजार के नकली नोटों को शहर में लाकर पेट्रोल पम्पों, सब्जी, किराना दुकानों में चलाया करते थे, जिससे नकली नोटों की ओर किसी का ध्यान नही जाता था। लेकिन दो हजार की गड्डी में एक ही नंबर सभी नोटों में होने के शक के चलते वे पुलिस की हिरासत में आ पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पांच दिनों की रिमांड पर लिया है और तीनों आरोपियों से उनके सहयोगियों के साथ ही अन्य जानकारीयां ली जा रही है।
35 हजार में खरीदते थे एक लाख के नकली नोट : आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे बांग्लादेश से एक लाख के नकली नोट पैतींस हजार रूपयों में खरीदा करते थे और शहर में चलाते थे इसके साथ ही सौ और दो सौ रूपयों के नोटों को कलर प्रिंटर से प्रिंट कर बाजार में चला दिया जाता था।
चुनाव मेें नकली नोट खपाने की थी तैयारी : थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत दो हजार के नकली नोटों को चुनाव में खपाने के लिए लाया जा सकता है जो मतदाताओं को रिझाने में उपयोग किए जाते। आरोपियों ने अभी तक की पूछताछ में साढे चार लाख रूपयों को चलाने की बात कबूल की है।
तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जो बांग्लादेश से नकली नोटों की खेप लाकर शहर में चलाने का कार्य कई दिनो ंसे चलाने का कार्य कर रहे थे आरोपियो ंसे पूछताछ जारी है पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि नकली नोटों का उपयोग चुनाव में किस तरह खपत करने की योजना थी।
नीरज वर्मा थाना प्रभारी ओमती थाना
फोटो – अशोक बर्मन

Leave a Reply

Back to top button