Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल सुपर ओवर में पहुंचा, न्यूजीलैंड को 16 रन का लक्ष्य

खेल डेस्क.लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप फाइनल सुपरओवर में पहुंच गया। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार विजेता टीम का फैसलासुपरओवर में होगा। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 15 रन बनाने थे, लेकिन वह 14 रन ही बना सका।न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 242 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई।

इससे पहले स्टोक्स और जोस बटलर नेपांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। स्टोक्स ने नाबाद 84 रन बनाए। बटलर 59 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो 36 रन बनाकर फर्गुसन की गेंद परआउट हुए। कप्तान इयॉन मॉर्गन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेम्स नीशम की गेंद पर लॉकी फर्गुसन ने उनका कैच लिया।

जेसन रॉय 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैट हेनरी ने टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। जो रूट 7 रन बनाकर ग्रैंडहोम की गेंद पर आउट हो गए। इससे पहले ग्रैंडहोम ने ही 11वें ओवर में जो रूट का कैच छोड़ा था। तब रूट सिर्फ 2 रन पर खेल रहे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply