नई दिल्ली। गुरुवार के कारोबार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले 72 का आंकड़ा पार कर लिया। दोपहर 1 बजकर 06 मिनट पर रुपया डॉलर के मुकाबले 72.04 पर कारोबार करता देखा गया।
आपको बता दें कि बीते दिन रुपये ने डॉलर के मुकाबले 71.95 का स्तर छू लिया था। वहीं विशेषज्ञ मानते हैं कि सितंबर तिमाही में रुपया 74 का आंकड़ा छू सकता है। अकेले इस महीने ही भारतीय रुपये में दो फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इस साल की बात करें तो गिरावट का आकंड़ा 12 फीसद रहा है।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में 17 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी। ये छठा कारोबारी सेशन था जब रुपया डॉलर के मुकाबले गिरा था। इस दिन रुपया 71.75 के निचले स्तर पर था।
विशेषज्ञों की ये है राय
केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि, रुपये की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। अगर सितंबर तिमाही की बात करें तो रुपया 73.67 से 74 की रेंज में कारोबार करता नजर आ सकता है। वहीं ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि इस साल के आखिर तक रुपया 75 का स्तर भी छू सकता है।
रुपये में गिरावट के ये बड़े कारण
कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च हेड डॉ रवि सिंह ने बताया कि रुपये में गिरावट के प्रमुख कारण निम्न हैं।
-चीन और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर से डॉलर मजबूत हो रहा है, जोकि सीधे तौर पर रुपये पर असर डाल रहा है।
-आरबीआई अभी तक करीब 22 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स रिजर्व का इस्तेमाल कर चुका है, ताकि रुपये की स्थिति संभले, लेकिन हालात अभी नहीं सुधरे हैं।
-स्टॉक मार्केट में भी तेजी जारी है, जिससे एफआईआई प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं और बाजार से डॉलर खींच रहे हैं।
-क्रूड की बढ़ती कीमतें भी रुपये की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं।
रुपये के कमजोर होने से कई तरह के नुकसान होंगे। खासतौर पर विदेश घूमना पहले के मुकाबले आपकी जेब पर भारी पड़ेगा, क्योंकि आपको डॉलर का भुगतान करने के लिए ज्यादा भारतीय रुपये खर्च करने होंगे। फर्ज कीजिए अगर आप न्यूयॉर्क की हवाई सैर के लिए 3000 डॉलर की टिकट भारत में खरीद रहे हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
विदेश में बच्चों की पढ़ाई होगी महंगी
अगर आपका बच्चा विदेश में पढ़ाई कर रहा है तो अब यह भी महंगा हो जाएगा। अब आपको पहले के मुकाबले थोड़े ज्यादा पैसे भेजने होंगे। यानी अगर डॉलर मजबूत है तो आपको ज्यादा रुपये भेजने होंगे। तो इस तरह से विदेश में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई भारतीय अभिभावकों को परेशान कर सकती है।
डॉलर होगा मजबूत, तो बढ़ेगी महंगाई
डॉलर के मजबूत होने से क्रूड ऑयल भी महंगा हो जाएगा। यानि जो देश कच्चे तेल का आयात करते हैं, उन्हें अब पहले के मुकाबले (डॉलर के मुकाबले) ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। भारत जैसे देश के लिहाज से देखा जाए तो अगर क्रूड आयल महंगा होगा तो सीधे तौर पर महंगाई बढ़ने की संभावना बढ़ेगी।
-
रविवार को भी खुलेंगे बैंक: 3 दिवसीय हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर को सरकारी बैंक शाखाओं में होगा कामकाज -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें -
त्योहारों से पहले बड़ी राहत: खाने के तेल पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है सरकार, जानिए किसे होगा फायदा -
पेट्रोल पंपों पर UPI पेमेंट को लेकर न हों भ्रमित, NPCI ने साफ की स्थिति: ग्राहकों पर नहीं लगेगा ₹1 का भी अतिरिक्त बोझ -
शेयर बाजार में हाहाकार: 330 मिनट में स्वाहा हुए ₹9 लाख करोड़, सेंसेक्स 1200+ अंक टूटा; ये हैं तबाही के 5 मुख्य कारण -
HDFC बैंक को जल्द मिलेगा नया बॉस: अक्टूबर 2026 में खत्म हो रहा शशिधर जगदीशन का कार्यकाल; रेस में ये 2 दिग्गज सबसे आगे -
क्या ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? सरकार ने स्थिति की स्पष्ट, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर -
हाईवे पर टोल प्लाजा का झंझट खत्म-दिसंबर 2026 तक 70% टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, 100% लक्ष्य मार्च 2027 तक: नितिन गडकरी -
IT शेयर्स के दम पर भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत: सेंसेक्स 587 अंक उछला, निफ्टी 23,500 के पार -
इलेक्ट्रिक कार में बार-बार खराबी पर तेलंगाना कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला: डीलर को लौटाने होंगे ₹24 लाख, ₹65 हजार का अतिरिक्त मुआवजा भी मंजूर -
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% पहुंची: खाद्य पदार्थों और सब्जियों ने बढ़ाया दबाव; जानें RBI का नया अनुमान -
पाकिस्तान से अवैध रूप से लाए गए 362 मीट्रिक टन सूखे खजूर जब्त: DRI का ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत बड़ा एक्शन -
NSE IPO Alert: 17 सितंबर से खुलेगा 22 हजार करोड़ का महा-आईपीओ; जानिए BSE लिस्टिंग, OFS और रिजर्वेशन से जुड़े सभी नियम -
iPhone 17 ऑफर: फ्लिपकार्ट पर पुरानी कीमत से भी कम दाम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स और फीचर्स -
मध्य प्रदेश में फिर ठप हो सकता है बैंकिंग कामकाज: 5-डे बैंकिंग की मांग पर अड़े 40 हजार कर्मचारी, 7 हजार शाखाओं पर असर की आशंका -
वोडाफोन आइडिया (Vi) के निवेशकों के लिए बड़ा झटका: शेयर में आ सकती है 47% तक की भारी गिरावट, एचएसबीसी ने दी ‘रिड्यूस’ रेटिंग -
सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट से ₹17.29 करोड़ के जाली नोट बरामदगी मामला: NIA ने फरार मैनेजर को किया गिरफ्तार -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’
