Hero Vida का धमाका! 2025 में पहली बार 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, Ola को पीछे छोड़ टॉप-4 में पहुंची कंपनी
Hero Vida का धमाका! 2025 में पहली बार 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, Ola को पीछे छोड़ टॉप-4 में पहुंची कंपनी
भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी दौड़ में Hero MotoCorp की Vida Electric ने इस साल बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। Vahan पोर्टल के ताज़ा रिटेल डेटा के मुताबिक 1 जनवरी से 5 दिसंबर 2025 के बीच कंपनी ने 1,00,383 Vida ई-स्कूटर बेच दिए। यह पहला मौका है जब हीरो ने एक कैलेंडर ईयर में 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं।
अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से Hero Vida की कुल बिक्री 1.55 लाख यूनिटको पार कर चुकी है।
2022–2024 के बीच कंपनी ने कुल 55,033 यूनिटबेची थीं, जबकि सिर्फ 2025 में ही1 लाख यूनिट, जो अब तक की कुल बिक्री का 65% है।
Hero Vida का धमाका! 2025 में पहली बार 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, Ola को पीछे छोड़ टॉप-4 में पहुंची कंपनी
2025: शुरुआत धीमी, लेकिन साल के अंत में रिकॉर्ड रफ्तार
2025 की शुरुआत धीमी रही-जनवरी में सिर्फ 1,626 यूनिटबिके।
लेकिन मार्च से जून तक लगातार 6,000+ बिक्री हुई।
जुलाई में पहली बार 10,000 यूनिट का आंकड़ा पार हुआ।
अक्टूबर 2025 रहा सबसे मजबूत महीना — 16,017 यूनिटकी बिक्री।
दिसंबर के पहले 5 दिनों में भी 1,984 यूनिट रजिस्टर हुईं।
Hero Vida ने पीछे छोड़ा Ola Electric को
कंपनी की मजबूत ग्रोथ उसे रैंकिंग में भी ऊपर ले गई—
जनवरी: 7वां स्थान
फरवरी: 6वां
मार्च–अक्टूबर: लगातार 5वां
नवंबर: Ola Electric को पछाड़कर 4थी रैंक
ई-स्कूटर मार्केट में 5 कंपनियों ने बनाया 1 लाख बिक्री का रिकॉर्ड
भारत में 2025 में अब तक 11.9 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं।
मार्केट शेयर इस प्रकार है-
TVS – 23%
Bajaj Auto – 21%
Ola Electric – 16%
Ather Energy – 15%
Hero Vida – 8%
इन पाँचों कंपनियों ने इस साल1 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। Hero Vida का धमाका! 2025 में पहली बार 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, Ola को पीछे छोड़ टॉप-4 में पहुंची कंपनी