सोना पैरों में पहनना अशुभ क्यों है? जानिए ज्योतिष और धार्मिक कारण
सोना पैरों में पहनना अशुभ क्यों है? जानिए ज्योतिष और धार्मिक कारण
सोना पैरों में पहनना अशुभ क्यों है? जानिए ज्योतिष और धार्मिक कारण। सोना (Gold) आज के समय में दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में से एक है। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए सोने के गहने आकर्षण और सम्मान का प्रतीक हैं। महिलाएं अक्सर हार, चूड़ियां और अंगूठियां पहनती हैं, जबकि पुरुष सोने की कलाई, अंगूठी या लॉकेट पहनते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना पैरों में पहनना अशुभ माना जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजहें:
पैरों में सोना पहनना क्यों अशुभ?
सोना माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे सम्मान के साथ पहनना चाहिए, जिससे घर में धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है। पैरों में सोना पहनने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इससे धन हानि और आर्थिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
इसलिए महिलाएं पैरों में चांदी की चीजें पहनती हैं, सोने से नहीं। Natural Moisturizer: 400 रुपये की क्रीम भूल जाएंगे, नारियल तेल से घर पर
देवगुरु बृहस्पति नाराज हो सकते हैं
सोने का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने को पहनने से गुरु ग्रह मजबूत होते हैं।
लेकिन पैरों में सोना पहनने पर देवगुरु बृहस्पति नाराज हो सकते हैं।
इसका असर कुंडली में भी दिखाई देता है और गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव बन सकता है।
ऐसी गलती होने पर गुरु ग्रह का पूजन करने की सलाह दी जाती है।