Saturday, May 2, 2026
Latest:
jabalpur

पनागर सब्जी मण्डी में जुआ खेल रहे 3 जुआडी गिरफ्तार, 10 हजार 901 रूपये जप्त

जबलपुर/पनागर।  थाना प्रभारी पनागर आर.के. सोनी ने बताया कि आज दोपहर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सब्जी मंडी पनागर में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहां कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते घेराबंदी कर पकडा गया।

नाम पता पूछने पर अपने नाम बसंत दुबे निवासी सिंधी कालोनी पनागर, राजेश सिंह निवासी गल्ला बजार पनागर, सुग्रीव कुशवाहा निवासी ग्राम जुनवानी बरेला, के रहने वाले हैं।

जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एंव 10 हजार 901 रूपये जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट एंव 188 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी। जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकडने में सउनि संतोष पाण्डे , आरक्षक देशपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम