पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मप्र के भज्जू श्याम को पद्मश्री

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें मप्र के भज्जू श्याम को पद्मश्री का पुरस्कार दिया गया है। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किए हैं।
पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं में वैज्ञानिक अरविंद गुप्ता, हेलर लक्ष्मीकुट्टी, गोंड के कलाकार भज्जू श्याम, 98 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता सुधांशु विश्वास, और एमआर राजगोपाल शामिल हैं
पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिए जाते हैं।
इनको मिले पुरस्कार
पद्म विजेता :
राजगोपालन वासुदेवन – विज्ञान और इंजीनियरिंग (इनोवेशन)
सुभाषिनी मिस्त्री – सामाजिक कार्य
विजयलक्ष्मी नवनैतकृष्णन – साहित्य और शिक्षा (वहन योग्य शिक्षा)
सुलागत्ति नरसम्मा – चिकित्सा
येशी ढोडेन – चिकित्सा
अरविंद गुप्ता – साहित्य और शिक्षा
लक्ष्मीकुट्टी – चिकित्सा
भज्जू श्याम – कला (चित्रकला – गोंड कला)
सुधांशु बिस्वास – सोशल सर्विस
एमआर राजगोपाल – चिकित्सा
मुरलीकांत पेटकर – खेल








