पति के ऊपर गिरी 128Kg वजनी पत्नी, दोनों की मौत

राजकोट। राजकोट में 128 किलोग्राम वजनी पत्नी के ऊपर गिरने से पति की मौत का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी और पति दोनों की अस्पताल में मौत पहुंचने के बाद हो गई। दोनों की मौत की वजह पत्नी का 128 किलोग्राम वजन बताया गया, जिसकी वजह से यह घटना हुई। महिला का नाम मंजूला विट्ठल था और पति का नाम नटरवलाल। दंपत्ति राजकोट के कालावल रोड पर स्थित रामधान सोसाइटी में रहते थे।

63 वर्षीय मंजूला विट्ठल का वजन 128 किलोग्राम था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपने बेटे को देखने के लिए सीढ़ियां चढ़ रही थी। महिला के बेटे आशीष को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिस वजह से महिला उसे देखने के लिए सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। आशीष को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जैसे ही मां मंजूला और पिता नटवरलाल को इसका पता चला तो दोनों तेजी से उसे देखने के लिए दौड़ पड़े। मंजूला जब सीढ़ियां चढ़ रही थी उनके पीछे नटरलाल भी ऊपर जा रहे थे। तभी मंजूला का पैर फिसला और वह पति नटरवलाल के ऊपर गिर गई। पति 128 किलोग्राम वजनी मंजूला नीचे दब गया। दोनों को गंभीर चोटें आई थी। वहीं दंपत्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version