Sunday, April 26, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpur

पटवारियों की व्हाट्सएप पर ली जाएगी लोकेशन, कार्यक्षेत्र में नहीं मिले तो कटेगी पगार

आशीष शुक्ला…

जबलपुर – कुंडम प्रवास पर पहुँचे कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने राजस्व अधिकारियों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र पाये गये किसानों का ब्यौरा भी लिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ पहुँचाने के निर्देश देते हुये कहा कि सभी पात्र किसानों की एंट्री पोर्टल पर शीघ्र दर्ज कराई जाये ।
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसान यदि पोर्टल पर एंट्री कराने नहीं आ रहें हैं तो पटवारियों को निर्देशित किया जाये कि वो किसानों के पास जाये तथा मोबाइल एप के माध्यम उनके फ़ोटो और आधार नम्बर की एंट्री पोर्टल पर करें।

उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना के प्रति लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की हिदायत भी दी ।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों की एंट्री में विलम्ब के पीछे पटवारियों द्वारा ढिलाई बरते जाने की वजह सामने आने पर कुंडम तहसील में पदस्थ सभी पटवारियों की ऑनलाईन लोकेशन व्हाट्सअप पर लेने के निर्देश एसडीएम को दिये। उन्होंने कहा कि जो पटवारी अपने कार्यक्षेत्र में नहीं पाया जाता है उसका एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की जाये ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम