jabalpur

पं. अरुण शुक्ला स्मृति पत्रकारिता सम्मान व पुरस्कार समारोह 20 फरवरी को

पंकज पटैरिया का होगा सम्मान, ब्रजमोहन शुक्ला, सतीश शर्मा, सुनील दाहिया, संजय मलिक, आशीष राजपूत व भावना ठाकुर होंगे पुरस्कृत

जबलपुर। पत्रकार अरुण शुक्ला स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार, श्रीमती माया शुक्ला स्मृति महिला पत्रकारिता पुरस्कार व श्रीमती सुशीला शुुक्ला स्मृति श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह अरुणोदय 2018 का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पं.अरुण शुक्ला के निर्वाण तिथि 20 फरवरी की शाम 4 बजे से मानस भवन रंगमंच पर आयोजित किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता डॉ श्रीमती स्वाति सदानंदगोडबोले महापौर जबलपुर,  करेंगी जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ कपिल देव मिश्रा कुलपति रानी दुर्गावती विवि, श्री जी जर्नादन एडीजीपी बालाघाट रेंज, श्री महेशचन्द्र चौधरी कलेक्टर जबलपुर, डॉ पी के बिसेन कुलपति जेएनकेविवि, श्री भगवत सिंह चौहान डीआईजी जबलपुर रेंज, श्री शशिकांत शुक्ला पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री वेद प्रकाश निगमायुक्त जबलपुर होंगे।

ये होंगे  पुरस्कृत –

वरिष्ठ पत्रकार सम्मान -श्री पंकज पटैरया प्रदेश टुडे, श्री बृजमोहन शुक्ला रिंकू दैनिक भास्कर, श्री सुनील दाहिया नई दुनिया, श्री सतीश शर्मा पत्रिका, श्री आशीष राजपूत द-हितवाद, श्री संजय मलिक सहारा समय। श्रीमती माया शुक्ला महिला पत्रकारिता पुरस्कार – श्रीमती भावना ठाकुर दैनिक भास्कर।  श्रीमती सुशीला शुक्ला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार -श्रीमती सरिता खरे, श्रीमती आशा लोखंडे, ये है चयन समिति- श्रेष्ठ पत्रकारों का चयन शहर के प्रतिष्ठित संपादकों की चयन समिति जिनमें यश भारत के संपादक श्याम कटारे, दैनिक भास्कर के संपादक सुशील तिवारी ,जयलोक के संपादक अजित वर्मा, हिन्दी एक्सप्रेस के संपादक रविन्द्र वाजपेयी, नई दुनिया के संपादक अनूप शाह, पत्रिका के संपादक गोविन्द ठाकरे, हितवाद के संपादक अशुमान भार्गव ने किया।  आयोजन समिति के  शरद जैन, आशीष शुक्ला, संजय सत्येन्द्र पाठक, अखिलेश शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, अजेय शुक्ला, सौरभ शुक्ला, अर्पित शुक्ला, अंकित शुक्ला, रुझान उपाध्याय, प्रखर कटारे, साक्षी, अस्तित्व, अर्थ, सांझ, मोनिका एवं अवधेश कटारे, आदित्य पण्डित आदि ने सभी से उपस्थिति की  आग्रह किया है।

Leave a Reply

Back to top button