Narmada River Video: बरगी बांध ने खोले 9 गेट: नर्मदा में उफान, वीडियो में दिखे ड्रोन से लाजवाब नजारे

bargi

Narmada River Video: बरगी बांध ने खोले 9 गेट: नर्मदा में उफान, वीडियो में दिखे ड्रोन से लाजवाब नजारे।  पूरे मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौरा जारी है जिससे नदी नाले उफान पर हैं। वहीं मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली नर्मदा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है जिसके चलते बरगी बांध के 9 गेटों को खोला गया है।

जलस्तर को नियंत्रित करने बरगी बांध के 17 गेट खोले गये

Narmada River Video: बरगी बांध ने खोले 9 गेट: नर्मदा में उफान, वीडियो में दिखे ड्रोन से लाजवाब नजारे

बरगी बांध के गेट खुलने के बाद निचले इलाकों में अब नर्मदा का रौद्र रूप देखने मिल रहा है जिसमें खासकर जबलपुर के आसपास नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदा की तेज धार और बढ़ते जलस्तर से विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट धुंआधार की धार भी गायब हो गई। भेड़ाघाट धुंआधार में एरियल व्यू से नर्मदा का विहंगम दृश्य देखने मिला है।बारिश का दौर यदि इसी तरह जारी रहा तो नर्मदा के जलस्तर में इजाफा होगा और तटीय इलाकों में जनजीवन पर बड़ा असर देखने मिलेगा।

“बरगी बांध के गेट खुलने” का क्या कारण है?

बरगी बांध के गेट हाल ही में इसलिए खोले गए क्योंकि नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बारिश के कारण तेज़ी से बढ़ गया है। जलस्तर नियंत्रित रखने और डैम पर दबाव कम करने के लिए गेट खोले जाते हैं। नर्मदा नदी का जलस्तर” बढ़ने से किन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है? जबलपुर और इसके आसपास के नर्मदा तटीय क्षेत्रों जैसे भेड़ाघाट, ग्वारीघाट आदि में अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि इन इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Breaking: रात में और बढ़ाई जायेगी बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा

इसे भी पढ़ें-  IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब चेन्नई सुपर किंग्स में संभालेंगे 'मेंटर' की नई जिम्मेदारी

भेड़ाघाट धुंआधार- जलप्रपात

हाँ, तेज़ बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण धुंआधार जलप्रपात की धार अस्थायी रूप से गायब हो गई है, और नर्मदा एक समतल बहाव में तब्दील हो गई है।नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है। प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें और बच्चों व बुजुर्गों को नदी किनारे जाने से रोकें। यदि बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो नर्मदा के जलस्तर में और इजाफा हो सकता है, जिससे और अधिक तटीय क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला: गोमूत्र से 19 बीमारियों का इलाज, आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा

21 जुलाई 2025: बुध के अस्त का ज्योतिषीय असर और संभावित लाभार्थी राशियाँ

सावन में बम-बम भोले का रंग: शिवालयों में होगा भव्य श्रृंगार, आस्था की लहर से सजेगा हर कोना