

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में अगर आपका बैंक अकाउंट है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बैंक को लेकर लगातार मीडिया में खबरें आ रही है. आपको बता दें कि पिछले दिनों 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले का पता लगने के बाद पीएनबी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. ये घोटाला मुंबई की एक शाखा में हुआ था और इस घोटाले को भारत के बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा फर्ज़ीवाड़ा बताया जा रहा है.बैंक ने 14 फ़रवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई को इस फर्ज़ीवाड़े की जानकारी दी थी. अगली स्लाइड में जानिए बैंक ने ग्राहकों को लेकर क्या कहा है…

पीएनबी ने अपने बयान में कहा गया है कि बैंक में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है और पैसा निकालने पर किसी तरह की बंदिश लगाने की खबरें महज अफवाह हैं. इससे पहले, सोशल मीडिया में इस तरह की ख़बरें चल रही थी कि बैंक ने पैसा निकालने की सीमा तय की है और हर ग्राहक 3000 रुपये ही निकाल सकता है.

पीएनबी ने उन खबरों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि विदड्रॉल (अकाउंट से कैश पैसा निकालना) पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है और बैंक ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है. अगली स्लाइड में जानिए बैंक ने और क्या कहा…

बैंक ने ये भी कहा कि अब तक 18000 कर्मचारियों के स्थानांतरण की ख़बर में किसी तरह की सच्चाई नहीं है और हक़ीकत ये है कि सिर्फ़ 1,415 ट्रांसफ़र किए गए हैं जो कि बैंक की नीति के ही मुताबिक हैं.

<br />पंजाब नैशनल बैंक भारत का एक प्रमुख और पुराना बैंक है। यह एक अनुसूचित बैंक है। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) को 19 मई, 1894 को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत अनारकली बाज़ार लाहौर में इसके कार्यालय के साथ पंजीकृत किया गया था. पंजाब नैशनल बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी वाणिज्यिक बैंक है और भारत के 764 इसकी लगभग 4500 शाखायें हैं. इसके लगभग ३७ लाख ग्राहक हैं. पंजाब नैशनल बैंक का ब्रिटेन में एक बैंकिंग सहायक उपक्रम है, साथ ही हांगकांग और काबुल में शाखाएं और अल्माटी, शंघाई और दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय है.








