Site icon Yashbharat.com

न्यूजीलैंड का पांचवा विकेट गिरा, हेनरी निकोल्स 14 रन बनाकर आउट, शमी ने दो विकेट लिए

cricket 1

खेल डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की पहली पारी में बीजे वाटलिंग और कॉलिन डी ग्रैंडहोम क्रीज पर हैं। हेनरी निकोल्स शमी की गेंद पर कोहली को कैच थमा बैठे। उन्होंने 14 रन बनाए। शमी ने दो विकेट लिए। टॉम लाथम (52), रॉस टेलर (15), केन विलियम्सन (3) और टॉम ब्लेंडल (30) रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह, जडेजा और उमेश यादव ने 1-1 बल्लेबाज को चलता किया।

शनिवार को टॉस हारकर भारतीय टीम पहली पारी में 242 रन पर सिमट गई। भारत के 5 बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली (3) मयंक अग्रवाल (7), अजिंक्य रहाणे (7), रविंद्र जडेजा (9) और उमेश यादव (0) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। जबकि पृथ्वी शॉ ने 54, हनुमा विहारी 55 और पुजारा ने 54 रन की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए अपना दूसरा मैच खेल रहे काइल जैमिसन ने टेस्ट करियर में पहली बार 5 विकेट लिए। जबकि टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को 2-2 विकेट मिले। अन्य एक सफलता नील वैगनर ने हासिल की।

यह 3 खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी को शतक में बदलने से चूके
अच्छी शुरुआत के बावजूद पृथ्वी शॉ, पुजारा और विहारी अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में नहीं बदल सके। पुजारा टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक लगाकर जैमिसन की गेंद पर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट हुए। विहारी चौथा अर्धशतक लगाकर नील वैगनर की गेंद पर आउट हुए। विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उनका कैच लिया। वहीं, पृथ्वी शॉ टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। जैमिसन की गेंद पर उनका कैच लाथम ने लिया। पृथ्वी शॉ ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

इनके अलावा ऋषभ पंत 12 बनाकर जैमिसन की गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं, आखिरी विकेट के तौर पर मोहम्मद शमी 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड किया। शमी ने 10वें विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह (10) के साथ 26 रन की साझेदारी की।

दोनों टीमें:

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा।

Exit mobile version