Saturday, May 16, 2026
Latest:
Sportsखेल

निर्णायक मुकाबला आज, टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीत पर

कानपुर: न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय श्रृखंला के तीसरे और आखिरी मुकाबले में रविवार को ‘विराट सेना’ जब यहां ग्रीनपार्क मैदान पर उतरेगी तो खिताब जीतने के साथ ही वनडे रैकिंग में सर्वोच्च स्थान हासिल करने की तमन्ना भी उसके जहन में होगी।  करीब 35 हजार दर्शक क्षमता वाले हरियाले मैदान में साप्ताहिक अवकाश वाले रोज क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। कप्तान विराट कोहली और लोकल ब्वाय कुलदीप यादव के लिये यह मुकाबला खासतौर पर बेहद खास होगा।

विराट इस मैच के साथ ही ग्रीनपार्क मैदान पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे जबकि अंतिम एकादश चुने जाने की दशा में कानपुरवासी कुलदीप को अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया के सदस्य के तौर पर जौहर दिखाने का मौका मिलेगा।  दोनों टीमें अब तक एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं। ऐसे में ग्रीनपार्क का मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीतती है तो वह न सिर्फ तीन दिवसीय मैचों की श्रखंला अपने नाम कर लेगी बल्कि वल्र्ड रैंकिंग में पहली पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को खिसका कर बादशाहत कायम कर लेगी।

न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय श्रखंला का आगाज मुबंई में मेजबान टीम के खिलाफ जीत हासिल करके किया था हालांकि पुणे में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए मेहमानों को पटखनी दी और मुकाबला बराबरी पर ला दिया। पुणे के मैच के बाद सीरीज के रोमांच के लौटते ही कानपुर में टिकटों की ठंडी पड़ी बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ और आफ लाइन और आनलाइन काउंटर में दर्शकों की लाइन लग गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply