Site icon Yashbharat.com

निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार बड़े बकायादारों के विरूद्ध आज भी हुई बड़ी कार्रवाई

wp 16164224884873071756080619464898

जबलपुर। नगर निगम द्वारा प्रशासक श्री बी. चन्द्रशेखर एवं निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु संभागवार एवं वार्डवार राजस्व वसूली की कार्रवाई की जा रही है जिसके अंतर्गत सम्पत्तिकर, जलकर के साथ-साथ अन्य बकाया करों की राशि भी वसूल की जा रही है।

आज निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर के निर्देशानुसार बड़े बकायादारों के विरूद्ध सभी संभागीय अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की। सभी 16 संभागों के अंतर्गत 20 बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गयी।

इन सभी करदाताओं से 50 लाख रूपये से अधिक की राशि वसूल किया जाना है जिसके लिए बार बार नोटिस जारी किया गया तथा समझाईश दी गयी। परन्तु समझाईश पर जब कोई उनके द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया तो उनके विरूद्ध आज कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि यदि इनके द्वारा तीन दिन के अंदर बकाया करों की राशि जमा नहीं की जाती है तो कुर्क सम्पत्तियों को वैधानिक कार्रवाई करते हुए नीलाम करने की कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version