jabalpurLatest

जबलपुर में बड़े बकायादारों के विरूद्ध हुई कार्रवाई

जबलपुर। निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार उड़नदस्ता राजस्व द्वारा प्रतिदिन शहर के बड़े बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि वसूल की जा रही है।

आज दिनाक 26 फरवरी 2021 को संभाग क्रमांक 11 राजागोकुलदास धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 65 एवं 67 में कार्यवाही की गयी। वार्ड में करदाताओं से सम्पर्क कर बकाया 5 लाख रूपये राशि वसूल की।

इस दौरान टीम ने व्यवसायिक सम्पत्तियों की नाप-जोख भी की। मंडला रोड स्थित तिलहरी में सम्पत्तियों के क्षेत्र में अंतर पाए जाने पर मौके पर ही राजस्व निरीक्षक को सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त श्री संभवन अयाची, राजस्व अधिकारी श्री दीपनारायण मिश्रा, राजस्व निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत, श्री देवेन्द्र पटैल, कर संग्रहिता श्री कृष्णकांत यादव सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम