Site icon Yashbharat.com

नारायण साईं को कोर्ट का आदेश, पत्नी को दें 50 हजार गुजारा भत्ता

narayan sai zee

इंदौर : आसाराम के बेटे नारायण साईं की पत्नी को शनिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इंदौर की फैमिली कोर्ट ने नारायण साईं को पत्‍नी को गुजारा भत्‍ता देने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने उन्हें पचास हजार रुपए गुजारा भत्‍ता देने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि नारायण साईं की पत्‍नी जानकी ने पति और ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा और भरण-पोषण के लिए अदालत से गुहार लगाई गई थी। इंदौर की फैमिली कोर्ट ने शनिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए नारायण साई को पचास हजार रुपये गुजारा भत्‍ता देने का आदेश दिया है।

कुछ दिन पहले ही जानकी ने आरोप लगाया था कि उन्‍हें और उनके परिजनों को फोन पर धमकियां मिल रही हैं कि वह मामला वापस ले लें। उस वक्‍त उन्‍होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया था।

Exit mobile version