नायब तहसीलदार कटंगी की बड़ी कार्रवाई, 650 क्विंटल अमानक धान को जप्त

IMG 20201208 WA0020

जबलपुर।  कटंगी क्षेत्र के अंतर्गत लुहारी धान उपार्जन केंद्र का आज नायब तहसीलदार कटंगी द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 11 ढेर में रखी 650 क्विंटल अमानक धान को जप्त किया गया है।

नायब तहसीलदार कटंगी आकाश दीप नामदेव के अनुसार जप्त की गई।

अमानक धान बिना एसएमएस वाले किसानों का था जिसे समिति प्रभारी सुनील साहू द्वारा समिति प्रांगण में रखवाया गया था ।

उन्होंने बताया कि अमानक धान की जप्ती बनाकर समिति कर्मचारी कैलाश यादव की सुपुर्दगी में दिया गया है। कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक मुकेश ठाकुर,पटवारी मुकेश तिवारी एवम् स्टाफ मौजूद था।

इसे भी पढ़ें-  संस्कारधानी में घूमें बेफिक्र: जबलपुर में नगर निगम की AC बसों ने आसान बनाया पर्यटन, परिवारों को मिल रही बड़ी राहत