नानी को ‘सरप्राइज’ देने राहुल गांधी इटली रवाना, क्या कहा मीनाक्षी लेखी ने

नई दिल्ली। होली पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नानी को “सरप्राइज” देने के लिए गुरुवार को इटली रवाना हो गए। उनके इटली दौरे को लेकर भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने तंज कसा है। लेखी ने कहा है कि कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी।
बता दें कि राहुल गांधी अपनी नानी के साथ होली का पर्व मनाएंगे। यह जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्विटर पर दी। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।
राहुल ने ट्वीट किया, “मेरी नानी 93 साल की हैं। वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं। इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें “सरप्राइज” देना चाहता हूं। मैं उनका आशीर्वाद लेने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “आप सभी को होली की शुभकामनाएं। सभी आनंद से उत्सव मनाएं।”
उनके इस ट्वीट के बाद मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर लिखा है
मध्य प्रदेश उपचुनाव में जीत पर बोले, “बदलाव की आहट”
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के कोलारस और मुंगावली में हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने इसे “बदलाव की आहट” करार दिया है। ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने लिखा, “यह अहंकार और कुशासन की हार है।”
राहुल ने ट्वीट किया, “मध्य प्रदेश की जागरूक जनता, मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस और मुंगावली की शानदार जीत की बधाई। यह अहंकार और कुशासन की हार तथा उम्मीद की जीत है। पहले राजस्थान और अब मध्य प्रदेश ने साबित किया कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है।”
मालूम हो, दोनों सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए थे। जिसमें कांग्रेस ने दोनों ही विधानसभा सीटें जीतें थीं।








