ट्विटर पर राहुल ने ली PM मोदी की चुटकी जानिये क्या कहा..

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय चीन दौरे पर चुटकी ली है और तंज कसा है कि उन्होंने पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का लाइव फुटेज टीवी पर देखा था, जिसमें पीएम मोदी टेंशन में नजर आ रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरे पर चीनी राष्ट्रपति के साथ दिल से दिल मिलाने के अलावा पीएम मोदी को कुछ देशहित की बातें भी करने की सलाह दी है। राहुल गांधी ने सोशल साइट पर ट्वीट किया है, “डियर पीएम, आपके बिना किसी एजेंडे के चीन दौरे का वीडियो फुटेज टीवी पर देखा। आप बहुत टेंशन में थे। आपको एक क्विक रिमाइंडर देता हूं- पहला डोकलाम और दूसरा चीन पाकिस्तान इको कॉरिडोर जो भारतीय इलाके पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से गुजर रहा है। देश आपको इन जटिल मुद्दों पर बात करते हुए सुनना चाहता है।” राहुल ने यह भी लिखा कि आपको हमारा साथ मिलता रहेगा।

https://twitter.com/intent/like?tweet_id=989788654695567360

बता दें कि पिछले साल सिक्किम के डोकलाम में भारतीय और चीनी सेना आमने-सामने आ गई थी और करीब ढाई महीने तक वहां तनातनी की स्थिति बनी रही थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों में बड़ी कड़वाहट आ गई थी। हालांकि, बाद में दोनों तरफ की सेना पीछे हट गई थी। वहां सड़क बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा चीन पाकिस्तान में एक आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) बना रहा है जिसका रास्ता पाक अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है। यह प्रोजेक्ट भी भारतीय संप्रभुता के लिए विवादित रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत चीन भारत से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब पूर्वी पाकिस्तान में चौड़ी सड़क का निर्माण करवा रहा है। जिस पर आसानी से जेट लड़ाकू विमान उतारे जा सकते हैं और भारतीय सीमा की जासूसी और निगरानी की जा सकती है।

उधर, चीन के वुहान शहर में शुक्रवार (27 अप्रैल) को शुरू हुए हार्ट टू हार्ट शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति ने बड़ी गर्मजोशी से हाथ मिलाया। ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में दोनों नेताओं ने दूसरी बार हाथ मिलाया। हालांकि, मोदी और जिनपिंग का ये मुलाकात अनौपचारिक थी। दो दिनों के दौरे पर पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच 6 मुलाकात होनी है। चीन के सबसे अच्छे माने जाने वाले हुबेई म्यूजियम में भी दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। बता दें कि पीएम मोदी की यह चौथी चीन यात्रा है। इससे पहले मनमोहन सिंह ने तीन बार चीन का दौरा किया था।

चीनी राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए चीन की राजधानी बीजिंग से बाहर जाकर वुहान में पीएम मोदी का स्वागत किया है। इस पर पीएम मोदी ने कहा, “भारत के लोग इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि मैं पहला पीएम हूं जिसे आप राजधानी से बाहर आकर लेने आए हैं।” इससे पहले हुबई म्यूजियम में पीएम मोदी और शी जिनपिंग का जोरदार स्वागत हुआ। चीनी कलाकारों ने दोनों नेताओं के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। गेस्ट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने में भारत और चीन एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति को फिर भारत आने का न्योता दिया है।

 

Exit mobile version