Latestमध्यप्रदेश

नदी के तेज़ बहाव में गाड़ी सहित बहे 3 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सीहोर। आष्टा के नज़दीक पपनास नदी के  में बहे 3 लोगों और बोलेरो गाड़ी का अब तक पता नहीं चल पाया है. कल रात से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एनडीआरएफ, प्रशासन,पुलिस और होमगार्ड की टीम डटी हुई हैं।

मंगलवार देर रात सीहोर में भारी बारिश के कारण पपनास नदी ऐसे उफान पर आयी कि एक बोलेरो गाड़ी सहित 3 लोगों को बहा ले गयी. इस गाड़ी में मुंगली गांव के प्रधान सजन सिंह अपने पोते-पोती और ड्राइवर के साथ सवार थे. रास्ते में एक अन्य ग्रामीण भी उनकी गाड़ी में सवार हो गया. पपनास नदी के रपटे पर बहाव तेज़ था. लेकिन ड्राइवर ने उफान के बीच ही गाड़ी रपटे पर उतार दी, लेकिन बहाव तेज़ होने के कारण जीप तेज़ी से डूबने लगी. गाड़ी में सवार सजन सिंह और बंटी नाम के ग्रामीण ने गाड़ी से कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचायी. लेकिन सजन सिंह की 13 साल की पोती ऋतिका, 10 साल का पोतेा ऋतिक औ 55 साल का ड्राइवर मनोहर सिंह गाड़ी सहित पानी में बह गए.

ख़बर मिलते ही ज़िला प्रशासन ने एनडीआरएफ और होम गार्ड की टीम बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया. अंधेरा और बारिश होने के काऱण बचाव अभियान में काफी दिक्कत आयी. पानी में बहे तीनों लोगों और गाड़ी का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Back to top button