नगरीय निकायों को सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश

yashbharat news

भोपाल, यश भारत। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा सभी नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना अनुसार सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश दिये गए हैं। संचालनालय द्वारा सभी नगरीय निकायों को वार्षिक कार्ययोजना भेजी गयी है।

निकायों से 15 जुलाई तक मकानों की गणना तथा सम्पत्ति का मूल्यांकन किया जाना है। आगामी 30 सितंबर तक सम्पत्ति कर का स्वनिर्धारण फार्म भरा जायेगा तथा निकाय के अधिकृत अधिकारी द्वारा इसकी जाँच की जायेगी डिमांड रजिस्टर 31 जनवरी तक अद्यतन करना होगा

इसे भी पढ़ें-  कोतमा में पत्नी की हत्या से सनसनी, चरित्र शंका में 23 वर्षीय पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा, रातभर शव के पास सोता रहा आरोपी पति, सुबह मिटाने लगा सबूत