Saturday, May 16, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

देसी गर्ल अक्टूबर में होने वाली हैं विदेसी, कर चुकी हैं चुपके-चुपके सगाई

12 42 5403750703 ll

वहीं प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। इस बात की जानकारी  फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। शायद यही वजह हो सकती है कि प्रियंका ने सलमान की भारत को छोड़ा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

12 43 10947907044 ll

बता दें कि प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों की उम्र में काफी फासला है लेकिन प्रियंका और निक की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं। अक्सर मीडिया के थ्रू दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

12 43 305415070ty ll

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply