Site icon YASHBHARAT.COM

देश भक्ति से ओतप्रोत होगा गणतंत्र दिवस

सरकारी आयोजनों के साथ ही स्थानीय स्तर पर होगें कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस पर स्थानीय पं.रविशंकर शुक्ल स्टेडियम मे प्रात 9 बजे से कार्यक्रम आरंभ किया जायेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजिक एवं न्यास मं
त्री लखन घनघोरियां द्वारा झण्डा बंदन किया जाएगा। राष्टगान के बाद ही परेड की सलामी ली जाएगी तत्पश्चात सांस्कृतिक आयोजन किए जाएगें जिसमें विभिन्न शालाओं से आए छात्र-छात्राएं अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगें।
नगर निगम प्रांगण में महापौर करेंगी
ध्वजारोहरण
गणतंत्र दिवस की नगर वासियों को शुभकामनाएॅं
26 जनवरी दिन शनिवार को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नगर निगम मुख्यालय में प्रात: 7:50 बजे महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदांनद गोडबोले ध्वजारोहरण करेंगी। महापौर डॉं. श्रीमती गोडबोले ने
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएॅं सभी नगरवासियों को दी है। ध्वजारोहण समारोह के लिए निगमायुक्त श्री चन्द्रमौलि शुक्ल के द्वारा समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को उपस्थित रहने के आदेश जारी किये गए हैं। निगम प्रांगण में ध्वजारोहरण के पश्चात् सभी
अधिकारी एवं कर्मचारी को पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में भी उपस्थित रहने हेतु निगमायुक्त श्री शुक्ल के द्वारा निर्देशित किया गया हैं। निगमायुक्त ने विशेषकर व्यवस्था पर नजर रखने अपर आयुक्त वित्त श्री रोहित सिंह कौशल तथा
कार्यालय अधीक्षक श्री एच.पी. सिंह को अधिकृत किया है। निगमायुक्त ने यह भी निर्देशित किया है कि स्टेडियम गेट पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति ली जायेगी।
गणतंत्र दिवस पर शहर भर मे होगें आयोजन
जबलपुर। गणतंत्र दिवस पर जहां एक ओर
शासकीय आयोजन किए जाएगें। वही शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। सुबह से जारी आयोजनों मे झण्डाबंदन राष्टीय गान के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएगें।
कमला नेहरू व्यापारी संघ का आयोजन
गढ़ा रो
ड़ व्यापारी संघ के द्वारा 26 जनवरी का कार्यक्रम प्रात 9 बजे आरंभ होगा जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर मध्य विधानसभा विधायक विनय सक्सेना होगें जबकि राज्यमंत्री एस.के. मुईद्दीन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल होगें। कार्यक्रम के अंर्तगत बुजुर्गो का
सम्मान भी किया जाएगा।
ममत्व सेवा संस्था करेगी शहीदों को नमन
ममत्व सेवा संस्था व महाकौशल युवा विकास मंच के द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को शाम छह बजे रानीदुर्गावती संग्रहालय मे शहीदों को नमन कार्यक्रमों के साथ नवनिर्वाचित विधायक
ों और मंत्रियों को भी सम्मानित किया जाएगा।इसके साथ ही राष्टभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति दी जायेगी।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में ‘देश भक्ति गीतोंÓ की प्रस्तुति आज
रादुविवि में गणत्रंत दिवस की पूर्व संध्या पर ‘सांस्कृतिक कार्यक्रमÓ आज युवा उत्सव
कार्यक्रमÓ के समापन के बाद लगभग अपरान्ह 2.00 बजे से पं. कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में आयोजित है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। विश्वविद्यालय सांस्कृतिक आयोज
न समिति ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

गणतंत्र दिवस पर चप्पे -चप्पे की सुरक्षा
स्टेशन- बस स्टैंड व संवेदनशील क्षेत्र पुलिस की निगरानी में

जबलपुर,यभाप्र। गणतंत्र दिवस से पहले ही पुुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड व शहर व देहात के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी शुरू कर दी है। होटल, लॉज व धर्मशाला संचालकों को ठहराने के लिए आने वाले लोगों से आइडी कार्ड की फोटो प्रति पहले लेने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान बगैर आईडी के अगर रूम में कोई मिला तो होटल प्रबंधक व संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है और शरारती तत्वों की निगरानी शुरू कर दी है। एसएएफ ग्राउंड को भी पुलिस ने निगरानी में ले लिया है। आइबी ने गणतंत्र दिवस पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। गणतंत्र दिवस से पूर्व सड़कों पर पुलिस हाइअलर्ट में नजर आई। पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर चेकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की। नगर के प्रवेश मार्गों की भी नाकेबंदी कर दी गई है। शहर में आने व जाने वाले फोरव्हीलर वाहनों की फिजिकल चेकिंग की जा रही है। शरारती तत्वों पर नजर रखना शुरू कर दी है।
………………………………………………..

Exit mobile version