देश के 100 प्रभावशाली लोगों में MP से शिवराज, कैलाश, तोमर शामिल
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित अखबार में से एक इंडियन एक्सप्रेस ने देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। इसमें नौकरशाहों, स्वास्थ्य, कृषि और राजनीति से जुड़े लोगों के साथ MP समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल है। बड़ी बात ये है कि इसमें मध्य प्रदेश के भी 3 बड़े नेताओं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी नाम शामिल है।
अखबार द्वारा जारी की गई लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), दूसरा नाम गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ,तीसरा मोहन भागवत, चौथा जेपी नड्डा और मुकेश अंबानी पांचवे का नाम शामिल है। वही MP से 30 नंबर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर(Narendra Singh Tomar ,सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) 42 वें स्थान पर और कैलाश विजयवर्गीय को 94वां स्थान मिला है।
इस मौके पर भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने ट्वीट कर तीनों नेताओं को बधाई दी है ।सुरेन्द्र शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है किहार्दिक वधाई शुभकामनाएं ।इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में मध्यप्रदेश से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) जी शामिल हैं।।मध्यप्रदेश गौरवान्वित है ।
वही राहुल कोठरी ने ट्वीट कर लिखा है कि इंडियन एक्सप्रेस अखबार द्वारा देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की जारी सूची में मोदी जी,अमित शाह और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी भी शामिल है।मप्र को मिले इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

