Saturday, May 9, 2026
Latest:
Latest

दुष्कर्मी ‘जलेबी’ बाबा-अफीम के नशे में महिलाओं को बनाता था हवस का शिकार

baba 1
बता दें कि दुष्कर्मी बाबा 7 दिन की पुलिस रिमांड पर था. आज टोहाना कोर्ट में उसे पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इस दौरान दुष्कर्मी बाबा से गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाबा अफीम के नशे का आदी था तथा नशे के बाद महिलाओं और लड़कियों से शारीरिक संबध बनाने के बाद उनका वीडियो बनाता था. उसी को आधार बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था.डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान इन बातों का खुलासा किया. डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी बाबा अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा ने रिमांड में बताया कि वह अफीम खाने का आदी है. वह अफीम पास में ही बने श्मशान घाट में छिपाता था. वहीं कुछ अफीम अपने पास रखता था. जब कोई महिला या युवती उसके पास समस्या लेकर आती तो वह चाय में उसको अफीम मिलाकर दे देता था. इससे वह नशे में हो जाती थी. इसके बाद वह उसे कमरे में ले जाता था, फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था. दुष्कर्म करने के दौरान वह उनकी वीडियो बनाता था. इसके बाद फिर उसे वह ब्लैकमेल करता था.

अमरपुरी का पिछले दिनों वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अन्य महिलाओं से दुष्कर्म करता नजर आ रहा है. उसी के आधार पर एसपी फतेहाबाद के निर्देशानुसार उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की गई थी, जिसमें परत दर परत उसके अनेकों राज खुलते गए. फिलहाल अब खुद को बाबा कहने वाला अमरपुरी जेल की हवा खा रहा है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply