अल्‍जीरिया में सैन्‍य विमान दुर्घटनाग्रस्‍त, 257 लोगों की मौत

2018 4image 14 42 069888604algerian ll

अल्जीरिया। अल्जीरिया के एक सैन्य विमान के आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम-से-कम 257 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर सैनिक और उनके परिवार के सदस्य हैं। राजधानी अल्जीयर्स से 25 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित बुफारिक वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के तत्काल बाद आईएल -76 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।  सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मृतकों में विमान के चालक दल के 10 सदस्य और 247 यात्री शामिल हैं। यात्रियों में अधिकतर सशस्त्र बलों के सदस्य थे।  

Yashbharat

अल्जीरिया की सत्तारूढ़ एफएलएन पार्टी के एक सदस्य ने निजी टीवी चैनल एन्नाहर को बताया कि मृतकों में से 26 सदस्य पॉलिसारियों के हैं। ये पड़ोसी पश्चिमी सहारा की आजादी के लिए लड़ रहे है और ये अल्जीरिया के समर्थित समूह में शामिल हैं।
Yashbharatअल्जीरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह विमान टिंडौफ की ओर जा रहा था जो पश्चिमी सहारा के साथ देश की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है, लेकिन हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही हवाई अड्डा परिसर के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  टिडौफ हजारों शरणार्थियों को स्थल है। टिंडौफ पश्चिमी सहारा में गतिरोध होने से हजारों निर्वासित शरणार्थियों को स्थल है, जिनमें से कई पॅालिसारियो समर्थक भी हैं। अल्जीरिया के रक्षा मंत्री ने अपने बयान में पीड़तिों के परिवार के प्रति समवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2014 में अल्जीरिया का वायु सेना लोकहीड सी-130 हेरकुलस पूर्वी अल्जीरिया की पहाड़यिों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 77 यात्रियों की मौत हो गयी थी और एक व्यक्ति जीवित बचा था।

इसे भी पढ़ें-  IPL 2027: मुंबई इंडियंस की जर्सी पर दिखेगा Nike का स्वूश मार्क, पुरुष और महिला टीमों का ऑफिशियल किट पार्टनर बना ग्लोबल ब्रांड