दुबई में बना 6.4 करोड़ का केक, देखकर रह जाएंगे हैरान

2017 10image 13 27 045928000recipe ll

रियाद। दुबई में बुधवार को “ब्राइड दुबई” प्रदर्शनी शुरू हुई। इस दौरान यहां पर तरह-तरह की चीजें पेश हुई लेकिन जिसने सबका ध्यान खींचा वो था एक केक। यहां प्रदर्शित ये “चॉकलेट और डायमंड ब्राइड केक” लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। इसकी कीमत 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग साढ़े छह करोड़ रुपए) है। इसे दुनिया का सबसे कीमती केक बताया जा रहा है।

yashbharat

इस केक को लंदन के डिजाइनर डेबी विंघम ने बनाया है जो दुनिया के कुछ सबसे महंगे आकर्षण बनाने के लिए जाने जाते हैं। 36 वर्षीय इस डिजाइनर ने अपने केक में 120 किलो के इस केक को अरब देश की दुल्हन के रूप में बनाया गया है जिसमें पांच सफेद हीरे लगे हैं। इनमें से हर एक हीरे की कीमत 2 लाख डॉलर बताई जा रही है।

इसके अलावा 50 किलो फोंडिग और 25 किली चॉकलेट की मदद से केक में दुल्हन का चेहरा और बॉडी बनाई गई है। प्रदर्शनी 10 फरवरी तक चलेगी।

केक को लेकर डेबी ने कहा कि कोई इसे देखकर यह नहीं कह सकता कि यह सिर्फ एक केक है, वास्तव में यह एक जिंदा दुल्हन की तरह नजर आती है। मैं उसे लुवा कहता हूं यह एक अरेबिक शब्द है जिसका मतलब मोती होता है।

Leave a Reply