Site icon Yashbharat.com

दुबई में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, एफिल टावर से भी है लंबा

दुबई। ऊंची इमारतों के लिए मशहूर दुबई ने अब एक नया होटल खोला है। यह होटल दुनिया का सबसे ऊंचा करार दिया गाया है जिसकी लंबाई एफिल टावर से भी ज्यादा है। गगनचुंबी इमारतों के लिए मशहूर दुबई ने दुनिया का सबसे ऊंचा नया होटल खोल अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

एक स्थानीय अखबार के मुताबिक गेवोरा होटल नामक 75-मंजिला यह नया होटल 356 मीटर ऊंचा है, जो सोमवार से मेहमानों के लिए खुल जाएगा। इससे पहले दुनिया का सबसे ऊंचा होटल दुबई स्थित जेडब्ल्यू मैरियट मारक्विस था, जो इस नए होटल से महज एक मीटर छोटा है।

वर्ष 2020 में दुबई में ग्लोबल ट्रेड फेयर का आयोजन होना है। दुबई को उम्मीद है कि उस वक्त तक वहां पर्यटकों की सालाना आमद दो करोड़ को पार कर जाएगी। गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ऊंची रिहाइशी इमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है, जिसकी ऊंचाई गेवोरा होटल के दो गुने से भी 116 मीटर ज्यादा है।

Exit mobile version