दिवाली से पहले झटका, महंगी हुई रसोई गैस

lpg cylinder price 01 11 2017

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफे के बाद एलपीजी सिंलेंडर के दामों में उछाल आया है। गैरसबसिडी वाले सिलेंडर के दाम में 60 रूपए का और सबसिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.94 रुपए का इजाफा किया गया है। दिवाली के पहले आम आदमी पर महंगाई का एक और झटका लगा है। पहले सबसिडी वाले सिलेंडर के दाम 502.40 पैसे थे अब बढ़कर 505.34 पैसे हो गए हैं।

जून के बाद से छटी बार एलपीजी के दामों में इजाफा हुआ है। सरकार प्रति परिवार 12 सिलेंडर सबसिडी के रेट पर देती है। इसी के साथ गैर सबसिडी वाला सिलेंडर 60 रुपए बढ़कर 880 रूपए का हो गया है। गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से तेल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसको लेकर सरकार चौतरफा हमले का शिकार हो रही है।

इसे भी पढ़ें-  ग्वालियर शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा से बवाल: अध्यक्ष को नहीं लगी भनक, इस्तीफा देने वालों की वापसी पर उठे सवाल

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श